लाइव न्यूज़ :

Anna Bhagya Yojana: ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत डीबीडी की शुरुआत 10 जुलाई से, मंत्री ने कहा-15 दिनों के अंदर पूरा पैसा 4.41 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में जाएगा, कैसे उठाएं लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 20:25 IST

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने शहर के बाहरी इलाके देवनहल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 10 जुलाई को शाम पांच बजे अभियान शुरू करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देगरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) 1.29 करोड़ परिवार हैं जिनमें से 4.41 करोड़ लोग लाभार्थी हैं।10 किलोग्राम चावल प्रति व्यक्ति देना कांग्रेस सरकार के चुनाव पूर्व पांच वादों में से एक है। कांग्रेस पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल देना चाहती है।

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के. एच.मुनियप्पा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीडी) की शुरुआत सोमवार शाम को करेंगे। मंत्री ने कहा कि 15 दिनों के अंदर पूरा पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच जाएगा।

मुनियप्पा ने शहर के बाहरी इलाके देवनहल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 10 जुलाई को शाम पांच बजे अभियान शुरू करेंगे।’’ मंत्री ने बताया कि राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) 1.29 करोड़ परिवार हैं जिनमें से 4.41 करोड़ लोग लाभार्थी हैं।

अन्न भाग्य योजना के तहत 10 किलोग्राम चावल प्रति व्यक्ति देना कांग्रेस सरकार के चुनाव पूर्व पांच वादों में से एक है। दस किलोग्राम चावल में से पांच किलोग्राम केंद्र सरकार बीपीएल परिवारों को देता था, लेकिन कांग्रेस पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल देना चाहती है।

हालांकि, चावल की अनुपलब्धता के कारण राज्य सरकार ने प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने पांच किलोग्राम चावल के बदले 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से नकद राशि देने का फैसला किया है। मुनियप्पा ने कहा कि राज्य ने केंद्र से चावल प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन केंद्र सरकार ने मन कर दिया। कर्नाटक सरकार ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अन्य राज्यों से भी संपर्क किया, लेकिन कीमत काफी अधिक थी।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?