लाइव न्यूज़ :

Anna Bhagya Yojana: प्रत्यक्ष नकद अंतरण से वंचित रह सकते हैं 22 लाख बीपीएल परिवार, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2023 15:14 IST

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवार के 1.28 करोड़ राशन कार्ड हैं और इनमें से 99 प्रतिशत आधार कार्ड से जुड़े हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी के अन्य कार्ड धारकों को नया बैंक खाता खुलवाने की सूचना दी जाएगी।1.27 करोड़ राशन कार्ड में एक व्यक्ति को घर का मुखिया बताया गया है।‘नकद अंतरण घर के मुखिया के बैंक खाते में किया जाएगा।

Anna Bhagya Yojana: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत प्रत्यक्ष नकद अंतरण की शुरुआत करने वाले हैं, लेकिन गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के ऐसे 22 लाख परिवार भी हैं जो बैंक खाते नहीं होने के कारण तत्कालिक रूप से इसके लाभ से वंचित रह सकते हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कर्नाटक में अंत्योदय अन्न योजना और प्राथमिकता परिवार के 1.28 करोड़ राशन कार्ड हैं और इनमें से 99 प्रतिशत आधार कार्ड से जुड़े हुए हैं। इनमें से 82 प्रतिशत (करीब 1.06 करोड़) कार्ड सक्रिय बैंक खातों से जुड़े हुए हैं, जबकि बाकी के अन्य कार्ड धारकों को नया बैंक खाता खुलवाने की सूचना दी जाएगी।’’

राज्य में 1.27 करोड़ राशन कार्ड में एक व्यक्ति को घर का मुखिया बताया गया है। बयान के अनुसार, ‘‘नकद अंतरण घर के मुखिया के बैंक खाते में किया जाएगा। इनमें (घर के मुखिया) 94 प्रतिशत महिलाएं हैं और करीब पांच प्रतिशत पुरुष हैं।’’

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर अन्न भाग्य योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी परिवारों के सदस्यों को 10-10 किलोग्राम चावल देने को कहा था। कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के. एच. मुनियाप्पा के अनुसार, सभी लाभार्थियों के खाते में एक पखवाड़े में नकद अंतरण किया जाएगा। राज्य में इस योजना के तहत 4.41 करोड़ लाभार्थी हैं।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम