लाइव न्यूज़ :

अतिरिक्त 65,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी से उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी: गौड़ा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार का उर्वरक क्षेत्र को 65,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी उपलब्ध कराने के निर्णय से किसानों के लिये पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

गौड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के तहत 65,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उर्वरक सब्सिडी के लिये मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को धन्वयवाद देता हूं। इससे किसानों के लिये उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।’’

बजट में 2020-21 के लिये उर्वरक सब्सिडी मद में 71,309 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को घोषित प्रोत्साहन पैकेज के तहत किसानों को 65,000 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी देने की घोषणा की।

इस बारे में रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि उर्वरक सब्सिडी के लिये 65,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आबंटन उर्वरक उद्योग के लिये सकारात्मक कदम है।

इक्रा ने कहा, ‘‘यह उद्योग के लिये ऐतिहासिक निर्णय है क्योंकि यह उद्योग के लिये पिछले कई साल से जारी सब्सिडी में देरी की समस्या का समाधान करेगा...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?