लाइव न्यूज़ :

एमवे को परंपरागत जड़ी-बूटी वाले उत्पादों के वर्ग में इस साल 100 करोड़ रुपये बिक्री का अनुमान

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर सीधे ग्राहकों को सामान बेचने वाली एमवे पंरपरागत जड़ी-बूटी युक्त उत्पादों की श्रेणी में इस साल 100 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद कर रही है। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के बीच लोगों का रूझान स्वस्थ्य जीवन स्तर की ओर बढ़ा है और इससे ऐसे उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

कंपनी ने कहा कि लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए हैं। उनका झुकाव समग्र पोषण और बेहतर खान-पान की ओर बढ़ा है। इससे तुलसी, अदरक, हल्दी, आंवला और इस प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त उत्पादों की मांग बढ़ी है।

एमवे इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंशु बुद्धराजा ने कहा, ‘‘एमवे ने 2018 में न्यूट्रिलाइट उत्पाद के साथ परंपरागत जड़ी-बूटी पोषण क्षेत्र में कदम रखा। इसकी अच्छी प्रतिक्रया मिली। फिलहाल तुलसी, अश्वगंधा, मुलेठी और इस प्रकार के अन्य औषधीय गुण वाले छह उत्पाद हैं। इन उत्पादों की बिक्री इस साल 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।’’

इसके अलावा एमवे इंडिया अपने भागीदार नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?