लाइव न्यूज़ :

फिर महंगा हुआ अमूल और मदर डेयरी का दूध, कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, नई कीमत कल से लागू

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2022 14:52 IST

अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन, अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, डब्ल्यूबी, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये / लीटर की वृद्धि की है।

Open in App
ठळक मुद्देदूध में बढ़ी हुई कीमतें 17 अगस्त यानी कल से लागू हो जाएंगीअहमदाबाद, सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, डब्ल्यूबी, मुंबई और अन्य सभी बाजारों के लिए बढाई गई कीमतपरिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते ये फैसला लिया गया

अहमदाबाद: अमूल ब्रांड और मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़ने से कर एकबार फिर से ग्राहकों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में 2 रुपये/लीटर की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई कीमत 17 अगस्त से लागू हो जाएंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और दूध उत्पादों का विपणन, अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, डब्ल्यूबी, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये/लीटर की वृद्धि की है। 

कंपनी के नए रेट्स के मुताबिक 500 ग्राम अमूल गोल्ड की नई कीमत अब 31 रुपये हो जाएगी, जबकि अमूल ताजा की नई कीमत 500 ग्राम 25 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा अमूल शक्ति दूध की नई कीमत 500 ग्राम 28 रुपये हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते ये फैसला लिया गया है। 

इसके अलावा मदर डेयरी ने 17 अगस्त से अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सभी दूध प्रकारों के लिए लागू होंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने इसी साल 1 मार्च को भी अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय भी कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई का हवाला दिया था। कंपनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है। अमूल ने एक बयान में कहा, ' लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की कीमतों में 8-9 प्रतिशत की वृद्धि की है।' 

टॅग्स :AmulAmul Dairy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजयपुर की कंपनी ने एक्सपायरी डेट के करीब अमूल का सामान खरीदा, बेचने के लिए तारीखें बदलीं, कार्यवाई में नष्ट किया गया 1.5 लाख किलो, यूट्यूब से सीखा तरीका

कारोबारAmul Price: GST की नई दरों का असर, अमूल ने 700 से ज्यादा प्रॉडक्ट के घटाए दाम; लिस्ट में पनीर-घी से लेकर ये चीजें शामिल

भारतNew GST Rate: अमूल घी, मक्खन, आइसक्रीम हुए सस्ते, 700 से ज्यादा प्रोडक्ट पैक्स के दाम घटाए

कारोबारभारतीय ब्रांड में खाद्य-पेयः नंबर-1 पर अमूल और दूसरे पायदान पर मदर डेयरी, देखिए टॉप-5 लिस्ट

कारोबारMilk Price Hike: मदर डेयरी, अमूल के बाद अब पराग ने भी बढ़ा दिए दूध के दाम, जानें नई दरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित