लाइव न्यूज़ :

1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 15:36 IST

341.48 करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश के लिए, 15.70 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के लिए, 778.67 करोड़ रुपये गुजरात के लिए, 288.39 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश के लिए, 158.41 करोड़ रुपये नगालैंड के लिए और 330.34 करोड़ रुपये जम्मू कश्मीर के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच राज्य आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड हैं।राज्यों को पहले से जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

नई दिल्लीः केंद्र ने 2025 में बाढ़, अचानक आई बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवात ‘मोंथा’ से प्रभावित पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) ने यह निर्णय लिया है। बयान के अनुसार, ये पांच राज्य आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘कुल राशि में से 341.48 करोड़ रुपये आंध्र प्रदेश के लिए, 15.70 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के लिए, 778.67 करोड़ रुपये गुजरात के लिए, 288.39 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश के लिए, 158.41 करोड़ रुपये नगालैंड के लिए और 330.34 करोड़ रुपये जम्मू कश्मीर के लिए स्वीकृत किए गए हैं।’’

यह सहायता राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) के तहत राज्यों को पहले से जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र ने एसडीआरएफ के तहत 28 राज्यों को 20,735 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारत सरकारजम्मू कश्मीरआंध्र प्रदेशछत्तीसगढ़गुजरातहिमाचल प्रदेशनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?