लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने ई-कॉमर्स निर्यात बढ़ाने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर अमेजन इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने गुजरात से ई-कॉमर्स निर्यात बढ़ाने में मदद के लिए राज्य सरकार के उद्योग एवं खान विभाग के साथ एक समझौता किया है।

अमेजन ने एक बयान में कहा कि एमओयू (सहमति पत्र) के तहत कंपनी राज्य के एमएसएमई को अमेजन ग्लोबल सेलिंग पर प्रशिक्षित करेगी, जिससे वे 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में करोड़ों अमेजन ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच सकेंगे।

अमेजन ग्लोबल सेलिंग कंपनियों को उसके ई-कॉमर्स मंच का उपयोग करके वैश्विक स्तर पर अपने ब्रांड पेश करने में मदद करता है।

बयान में कहा गया कि अमेजन अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भरूच और राजकोट जैसे शहरों के छोटे तथा मझोले निर्यातकों के लिए प्रशिक्षण, वेबिनार और ऑनबोर्डिंग कार्यशालाएं आयोजित करेगा।

अमेजन ने कहा कि इस पहल के जरिए गुजरात के निर्यातों को उसके 17 विदेशी बाजारों के माध्यम से दुनिया भर में 30 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी।

बयान में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के हवाले से कहा गया, ‘‘गुजरात में रत्न और आभूषण, परिधान और वस्त्र तथा हस्तशिल्प क्षेत्र ऐसे हैं, जहां लाखों एमएसएमई काम कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकताओं में गुजरात से निर्यात को बढ़ावा देना शामिल है और अमेजन के साथ इस साझेदारी के जरिए हम गुजरात में लाखों एमएसएमई को सशक्त बनाना चाहते हैं।’’

अमेजन इंडिया के निदेशक (वैश्विक व्यापार) अभिजीत कामरा ने कहा कि अमेजन ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम ने पहले ही 70,000 से अधिक भारतीय निर्यातकों को सक्षम बनाया है, जिसका कुल निर्यात तीन अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?