लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया चार अक्टूबर से 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021' सेल शुरू करेगी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 सितंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया चार अक्टूबर से अपना त्योहारी सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2021' शुरू करेगी।

कंपनी ने शुकवार को कहा कि इस त्योहारी सेल में 75 हजार से ज्यादा स्थानीय दुकानदारों सहित लाखों छोटे विक्रेता अपने उत्पादों की बिक्री कर कर सकेंगे।

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस साल का 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल स्थानीय दुकानों और छोटे एवं मध्यम विक्रेताओं की मजबूती का जश्न मनाएगा। खासतौर से कोविड महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हम उनकी भावना से प्रेरित हो रहे हैं और उनके साथ साझेदारी करने और उनकी वृद्धि को सक्षम करने के अवसर से प्रसन्न हैं।"

उन्होंने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन की तैयार करते हुए ग्राहकों के लिए उत्पादों का व्यापक चयन, मूल्य और सुविधा की पेशकश करना जारी रखे हुए है।

अमेजन इंडिया के पास अपने मंच पर 8.5 लाख से अधिक विक्रेता है। त्योहारी सीजन में कई कंपनियां व्यापक बिक्री के लिए छूट या अन्य पेशकश करती है। यह सीजन मुख्य तौर पर दशहरा और दिवाली के बीच होता है।

अमेजन के अलावा उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट भी सात से 12 अक्टूबर के बीच 'द बिग बिलियन डे' सेल शुरू करेगी। अमेजन का त्योहारी सीजन हालांकि महीने भर चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?