लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने एकतरफा बिजली खरीद समझौतों को रद्द करने, पुनर्विचार का आदेश दिया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जुलाई (भाष) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को अनुबंध के तहत अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये बिजली की आपूर्ति नहीं करने वाली निजी क्षेत्र की विद्युत कंपनियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने राज्य की विद्युत कंपनी पीएसपीसीएल को उन निजी कंपनियों के साथ किये गये एकतरफा बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को रद्द करने या उस पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया, जिन्होंने अनुबंध के तहत धान की बुवाई और गर्मी के मौसम में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये बिजली की आपूर्ति नहीं की।

मुख्यमंत्री ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (मानसा) के साथ अपने पीपीए को रद्द करने का निर्देश दिया, जो कि राज्य के सबसे बड़े निजी तापीय बिजली घरों में से एक है।

उन्होंने कहा कि टीएसपीएल के साथ पीपीए पूरी तरह से कंपनी के पक्ष में है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने पीएसपीसीएल को पूर्ववर्ती शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के शासन में विभिन्न स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के साथ किये गये सभी पीपीए की जांच करने के लिए भी कहा, जो मूल रूप से धान की बुवाई और गर्मी के मौसम के दौरान बिजली की मांग को पूरा करने के लिए स्थापित किए गए थे।

वास्तव में, कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के भीतर इस बात का दबाव है कि वह पूर्व शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के शासन में किये गये एकतरफा और ‘गलत’ पीपीए को रद्द करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक