लाइव न्यूज़ :

घरेलू रसोई गैस हुई तीन प्रतिशत महंगी, आज से इस रेट पर मिलेगा LPG सिलेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2020 14:25 IST

दिल्ली में पेट्रोल का भाव एक माह से 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। पेट्रोल इससे पहले सात जून से 29 जून के बीच इसमें कु₨ल मिला कर 9.17 रुपये और डीजल सात जून से कुल 12.15 रुपये महंगा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देतेल कंपनियों ने विमान ईंधन का भाव शनिवार को तीन प्रतिशत बढ़ा दिया।विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है।

नयी दिल्ली: तेल कंपनियों ने विमान ईंधन का भाव शनिवार को तीन प्रतिशत बढ़ा दिया। विमान टर्बाइन ईंधन के भाव में दो महीनें में यह लगातार पांचवीं वृद्धि है। डीजल, पेट्रोल और रसाईं गैस के भाव पिछले स्तर पर बने हुए हैं।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को जारी मूल्य समीक्षा संबंधी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन का भाव 1304.25 रुपये प्रति हजार लीटर या तीन प्रतिशत बढ़ा कर 43,932.53 रुपये प्रति किला लीटर कर दिया गया है। पिछली बार गत 16 जुलाई को विमान ईंधन का भाव 1.5 प्रतिशत (635.47 रुपये प्रति हजार लीटर) बढ़ाया गया था।

पिछली चार बार की मूल्य समीक्षा में विमान ईंधन का भाव प्रति हजार लीटर कुल मिला कर 22,483.91 रुपये बढ़ गया था। दिल्ली में पेट्रोल का भाव एक माह से 80.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। पेट्रोल इससे पहले सात जून से 29 जून के बीच इसमें कु₨ल मिला कर 9.17 रुपये और डीजल सात जून से कुल 12.15 रुपये महंगा हुआ था।

रसोईं गैस की दर भी एक जुलाई के बाद नहीं बढ़ी है। एक जुलाई को गैर सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस का सिलेंडर दिल्ली में एक रुपये बढ़ा कर 594 रुपये के भाव कर दिया गया था। रसोईं गैस फरवरी में 858.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गयी थी। ग्राहकों को साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। पेट्रोल और डीजल के भाव की समीक्षा दैनिक और विमान ईंधन की समीक्षा पाक्षिक आधार पर की जाती है।

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?