लाइव न्यूज़ :

Air India Additional checks: दिल्ली और पंजाब यात्री ध्यान दें, एअर इंडिया में सफर करने से पहले देख लें शेयडूल, हवाईअड्डे पर 30 नवंबर तक आगंतुक प्रवेश टिकट बंद, ऐसे करें चेक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2023 15:59 IST

Air India Additional checks: बढ़ते खतरे के मद्देनजर दिल्ली हवाईअड्डे पर 30 नवंबर तक आगंतुक प्रवेश टिकट जारी करना बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देआगुंतकों का प्रवेश 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सोमवार को इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।अस्थायी प्रवेश पास के साथ-साथ सरकारी पदाधिकारियों के परिचालन उद्देश्यों में छूट दी जाएगी।

Air India Additional checks: राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के हवाई अड्डों से एअर इंडिया के विमानों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त जांच से होकर गुजरना पड़ेगा और बढ़ते खतरे के मद्देनजर दिल्ली हवाईअड्डे पर 30 नवंबर तक आगंतुक प्रवेश टिकट जारी करना बंद कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, अस्थायी हवाई अड्डा प्रवेश पास के अलावा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए)की टर्मिनल इमारत में आगुंतकों का प्रवेश 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सोमवार को इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया है।

सूत्रों ने बताया कि आईजीआईए और पंजाब में हवाई अड्डों पर एअर इंडिया की उड़ानों के लिए 'सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेक' किया जाएगा। आमतौर पर इसे विमान में सवार होने से पहले यात्रियों और उनके हाथ में मौजूद सामान की जांच के रूप में संदर्भित किया जाता है। यह प्राथमिक सुरक्षा जांच के अतिरिक्त होता है। हालांकि एअर इंडिया की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर अस्थायी प्रवेश पास के साथ-साथ सरकारी पदाधिकारियों के परिचालन उद्देश्यों में छूट दी जाएगी। यह प्रतिबंध 30 नवंबर तक जारी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एक अलगाववादी समूह ने लोगों को 19 नवंबर को एअर इंडिया के विमानों में यात्रा नहीं करने को कहा है। 

टॅग्स :एयर इंडियापंजाबकनाडादिल्लीAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?