नई दिल्लीः भारत सोमवार से नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जाएगा और यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक प्रदर्शन का राष्ट्रीय मंच होगा। वैश्विक नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी नेता और एआई नवप्रवर्तक एक साथ आएंगे। आयोजन ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला बड़ा वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 20 विश्व नेता और 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर वैश्विक नेताओं, नवप्रवर्तकों और उद्योग जगत के दिग्गजों का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, " यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि भारत AI प्रभाव शिखर सम्मेलन के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है। दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये। विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा।"
भारत कृत्रिम मेधा से आ रहे बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत कृत्रिम मेधा (एआई) से आ रहे बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है और एआई क्षेत्र में उसकी प्रगति महत्वाकांक्षा एवं दायित्व दोनों को दर्शाती है। मोदी की यह टिप्पणी उस दिन आई है जब वह यहां भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं।
भारत में शिखर सम्मेलन एआई के पूर्ण लाभों को प्राप्त करने का ‘अहम अवसर’: ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री
ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि सोमवार से भारत में शुरू होने जा रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में ब्रिटेन का ध्यान इस बात पर रहेगा कि कृत्रिम मेधा (एआई) किस प्रकार विकास को गति दे सकती है, नए रोजगार सृजित कर सकती है, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार कर सकती है और किस प्रकार दुनिया भर के लोगों को लाभ पहुंचा सकती है।
भारत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी शुरू की है। संपार्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और सीईओ तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ विनीत नायर ने कहा कि रोजगार के दृष्टिकोण से, मुझे लगता है कि यह समझना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि भारतीय कंपनियां, जिनमें भारतीय आईटी कंपनियां भी शामिल हैं।