लाइव न्यूज़ :

एग्रीटेक स्टार्ट-अप आर्या की जिंस वित्तपोषण के लिए स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस-इंडिया से साझेदारी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त एग्रीटेक स्टार्ट-अप आर्या ने मंगलवार को कहा कि उसने जिंस वित्तपोषण के लिए स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस-इंडिया के साथ करार किया है।

स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस-इंडिया (एसबीएम इंडिया) का मुख्यालय मुंबई में है और इसकी उपस्थिति देश के शीर्ष छह महानगरीय शहरों में है।

आर्या फसलों की कटाई उपरांत की तमाम सेवाएं प्रदान करता है। इसका मंच, उपयोगकर्ताओं को भंडारगृह प्रबंधन, वित्त तक पहुंच, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण सुरक्षा सेवाओं और खरीदारों को जोड़ने जैसी सहायक सेवाओं को चुनने में मदद करता है।

यह स्टार्ट-अप, किसानों, एग्रीगेटर्स, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और अंतिम उपयोगकर्ता निगमित कंपनियों को कटाई के बाद के नुकसान से बचने में मदद करता है। यह कृषि-वस्तुओं के विक्रेताओं को फसल-पश्चात ऋण देकर उपज की संकटपूर्ण बिक्री से बचने में सहायता करता है।

आर्या ने एक बयान में कहा कि उसने एसबीएम बैंक इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की है ताकि वित्तीय समाधान में अपनी दक्षताओं को मजबूत किया जा सके।

आर्य के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (भंडारण समाधान) रितेश रमन ने कहा, ‘‘हम कृषि मूल्य श्रृंखला में प्रत्येक ग्राहक को ऋण तक पहुंच की स्थिति में सुधार, वित्तपोषण प्रक्रिया में आसानी और प्रत्येक ग्राहक को तत्काल ऋण का मजबूत समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एसबीएम बैंक इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी जिंस क्षेत्र में वित्तीय सुविधायें उपलब्ध कराने के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?