लाइव न्यूज़ :

एजीसी नेटवर्क ने प्रवर्तकों, प्रवर्तक समूह को वारंट जारी कर 225 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: January 11, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी एस्सार समूह की कंपनी एजीसी नेटवर्क ने सोमवार को कहा कि उसने कंपनी के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह को परिवर्तनीय वारंट जारी करके 225 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एजीसी नेटवर्क लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी ने अपने प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूहों को 675 रुपये प्रति वारंट की दर से 33,33,334 परिवर्तनीय वारंट जारी किए हैं, जिन्हें कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों में बदला जा सकता है।’’

इस तरह कंपनी ने कुल 225 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर, 2020 तक कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 68.94 फीसदी थी और सभी वारंट को शेयर में बदलने के बाद यह हिस्सेदारी बढ़कर 72.05 फीसदी हो जाएगी।

कंपनी ने कहा कि जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल कंपनी के विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने और उधारी चुकाने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?