लाइव न्यूज़ :

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अडाणी ग्रुप ने किया टेकओवर, गौतम अडाणी ने ट्वीट के जरिए दी सूचना, कहा-देंगे हजारों रोजगार

By अभिषेक पारीक | Updated: July 13, 2021 22:15 IST

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया है। गौतम अडाणी ने खुद एक ट्वीट के जरिये इस बारे में जानकारी दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया है। गौतम अडाणी ने खुद एक ट्वीट के जरिये इस बारे में जानकारी दी है। गौतम अडाणी ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट को टेकओवर करने पर खुशी जताई है। 

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी ग्रुप ने टेकओवर कर लिया है। गौतम अडाणी ने खुद एक ट्वीट के जरिये इस बारे में जानकारी दी है। 

गौतम अडाणी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमें वर्ल्ड क्लास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मैनेजमेंट को टेकओवर करने की खुशी है। हम मुंबई को गौरवान्वित करने का वादा करते हैं। अडाणी ग्रुप बिजनेस, लग्जरी और मनोरंजन के लिए भविष्य का एयरपोर्ट ईकोसिस्टम खड़ा करेगा। हम हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार देंगे।'

जीवीके ग्रुप से प्रबंधन अपने हाथ में लिया

अडाणी ग्रुप ने जीवीके ग्रुप से एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है। अडाणी समूह की ओर से पिछले साल अगस्त में घोषणा की गई थी कि वह मुंबई एयरपोर्ट में जीवीके ग्रुप की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। अडाणी ग्रुप ने कहा कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे लि. (मायल) का प्रबंधन नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। इससे पहले दिन में मायल के बोर्ड की बैठक हुई थी।

74 फीसद की हिस्सेदारी रहेगी

इस सौदे के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में अडाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी। इसमें से 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण जीवीके ग्रुप से और शेष 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अल्पांश भागीदारों एयरपोर्ट्स कंपनी साउथ अफ्रीका (एसीएसए) और बिडवेस्ट ग्रुप से किया जाएगा। इससे पहले दिन में मायल के बोर्ड की बैठक हुई थी।

पहले से 6 एयरपोर्ट अडाणी के पास

केंद्र सरकार ने साल 2019 में देश के प्रमुख एयरपोर्ट का मैनेजमेंट निजी हाथों में सौंपने के लिए बिंडंग मंगवाई थी। जिसके बाद छह प्रमुख एयरपोर्ट का मैनेजमेंट अडाणी ग्रुप को मिला था। इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मेंगलुरु, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट शामिल थे। इसके तहत अडाणी ग्रुप के पास इन एयरपोर्ट के प्रबंधन का 50 साल का ठेका है। 

टॅग्स :बिजनेसगौतम अदाणीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें