लाइव न्यूज़ :

जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 29, 2024 16:14 IST

जियोएयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर  रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुँचना है। 2 जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी मुकेश अंबानी ने पेश किया, उन्होंने कहा “जैसे-जैसे 5G फोन अधिक किफायती होते जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का ग्राहक आधार और डाटा उपयोग लगातार बढ़ रहा हैजियोएयरफाइबर का लक्ष्य- 30 दिनों में 10 लाख घरों तक पहुंचना है2 जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी मुकेश अंबानी ने पेश किया

मुंबई:रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है, अकेले जियो के नेटवर्क पर दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक चलता है। यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह विकसित बाजारों सहित सभी प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों से अधिक है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी का ग्राहक आधार और डाटा उपयोग लगातार बढ़ रहा है। मुकेश अंबानी ने कहा कि, “रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी 8 वर्ष ही हुए हैं और इन आठ वर्षों में उसने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनने का कारनामा कर दिखाया। डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। जियो 3 करोड़ से अधिक घरों में डिजिटल सर्विस देती है।

जियोएयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर  रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुंचना है। 2 जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी मुकेश अंबानी ने पेश किया, उन्होंने कहा “जैसे-जैसे 5G फोन अधिक किफायती होते जाएंगे, जियो के नेटवर्क पर 5G अपनाने की गति बढ़ेगी, जिससे डेटा खपत में और वृद्धि होगी।

और जैसे-जैसे अधिक उपयोगकर्ता 5G नेटवर्क की ओर बढ़ेंगे, हमारे 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ती जाएगी। जिससे जियो भारत में 20 करोड़ से अधिक 2G उपयोगकर्ताओं को जियो के 4G परिवार में शामिल करने की स्थिति में होगा।

टॅग्स :रिलायंसमुकेश अंबानीReliance Industries
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?