लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना 550 रुपये गिरा, 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 18:40 IST

Gold Rate Today: नरम वैश्विक रुख और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार शुल्क की धमकियों के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये टूटकर 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

Open in App

Gold Rate Today: नरम वैश्विक रुख और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार शुल्क की धमकियों के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये टूटकर 98,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत, अपने पिछले बंद भाव से 100 रुपये बढ़कर शनिवार को 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये गिरकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। सर्राफा कारोबारियारें ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट सुस्त वैश्विक रुझान और उच्च स्तर पर निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के अनुरूप थी। इसके अलावा, हाजिर बाजार में मौसमी मांग सुस्त बनी रही, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और उम्मीद से बेहतर अमेरिकी रोजगार बाजार के आंकड़ों के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। इसके अलावा, अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा सप्ताहांत में कहा गया कि अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार सौदों को अंतिम रूप देने के करीब है। हालांकि, शुल्क एक अगस्त से लागू होंगे। इसके बाद शुल्क संबंधी चिंताओं के कम होने से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सर्राफा मांग कम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 38.95 डॉलर या 1.17 प्रतिशत गिरकर 3,297.69 डॉलर प्रति औंस रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष, अनुसंधान विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, बुधवार को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के ब्योरे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों के लिए प्रक्षेपवक्र के बारे में गहन जानकारी दे सकते हैं।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट