लाइव न्यूज़ :

अगले साल की शुरुआत में होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी : डॉट सचिव

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश में 5जी इंटरनेट सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल की शुरुआत में होने की उम्मीद है। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने प्रस्तावित नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की कीमत के लिए एक परामर्श पत्र जारी किया है।

सार्वजानिक क्षेत्र के दूरसंचार अनुसंधान और विकास संगठन सी-डॉट (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स) ने एक बयान में कहा कि एक कार्यशाला के दौरान दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि 5जी इंटरनेट हमें एक शानदार अवसर प्रदान करता है और इसकी नीलामी अगले साल की शुरुआत में होगी।

सी-डॉट ने कहा, "सचिव ने सी-डॉट से भारतीय कंपनियों, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के सहयोग से 5जी और 6जी इंटरनेट सेवाओं को शीघ्र शुरू करने में सक्रिय नेतृत्व निभाने का आह्वान किया।"

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वदेशी विनिर्माण परिवेश की ताकत और कमजोरियों पर विचार-विमर्श करने के लिए उद्योग, अनुसंधान एवं विकास संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई