लाइव न्यूज़ :

विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति के नियमन से इस्तेमाल के लिए मुक्त हो जाएगा 1.77 लाख टन कोयला

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:15 IST

Open in App

विद्युत मंत्रालय ने कहा है कि जिन विद्युत संयंत्रों में 15 दिनों से अधिक के भंडार हैं, उन्हें कोयले की आपूर्ति के नियमन से 26 स्टेशनों से करीब 1.77 लाख टन कोयला मुक्त हो जाएगा। विद्युत मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विद्युत सचिव आलोक कुमार ने ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला के भंडार की स्थिति की गहन दैनिक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को कोर मैनेजमेंट टीम (सीएमटी) की रिपोर्ट की समीक्षा की। सीएमटी में विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और रेलवे के प्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक के दौरान, कुछ तथ्य सामने आए जिनसे टीपीपी में कोयले के भंडार की स्थिति को सुधारने, और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि 15 दिनों से अधिक के भंडार वाले विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति के नियमन से 26 स्टेशनों का करीब 1.77 लाख टन कोयला मुक्त हो जाएगा। यह कोयला उन विद्युत संयंत्रों को वितरित किया गया है जहां कोयले के भंडार की स्थिति अति गंभीर और गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिरोजाबाद में डेंगू से एक और मौत, मृतक संख्या 51 हुई

भारतफिरोजाबाद में डेंगू से एक और मौत, मृतक संख्या 51 हुई

कारोबारआर के सिंह ने बिजली संयंत्रों के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ाने को कहा

भारतफिरोजाबाद के दौरे पर आए वरिष्ठ अधिकारी, डेंगू और बुखार की रोकथाम के लिये दिये निर्देश

कारोबारआर के सिंह ने बिजली उत्पादकों के मुद्दों पर बैठक की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम