लाइव न्यूज़ :

राजमार्ग परिव्यय बढाकर 1.18 लाख करोड़ रूपये, प्रमुख परियोजनाओं पर तेज होगा काम : वित्तमंत्री

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी वर्ष 2021 . 22 में राजमार्गों के लिये परिव्यय आवंटन बढाकर 1 . 18 लाख करोड़ रूपये करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रमुख राजमार्ग गलियारों और परियोजनाओं पर काम तेजी से पूरा किया जायेगा ।

राजमार्ग के लिये 2020 . 21 में आवंटन 91,823 करोड़ रूपये था जो बढाकर 1 . 01 लाख करोड़ रूपये किया गया था ।

वित्त वर्ष 2021-22 का बजट संसद में पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा ,‘‘मैं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के लिये परिव्यय आवंटन बढाकर 1,18,101 लाख करोड़ रूपये करती हूं जिसमें से 1,08,230 रूपये पूंजी है जो अब तक का सर्वाधिक है।’’

उन्होंने कहा कि प्रमुख गलियारों और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर 2021 . 22 में तेजी से काम होगा ।

5 . 35 लाख करोड़ की भारतमाला परियोजना के तहत 3 . 3 लाख करोड़ रूपये की लागत से 13000 किलोमीटर से अधिक सड़क बनाने के लिये पहले ही दिये जा चुके हैं जिसमें से 3800 किलोमीटर सड़क बन चुकी है ।

सीतारमण ने कहा ,‘‘ मार्च 2022 तक देश में 8,500 किलोमीटर की राजमार्ग परियोजनओं का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही 11000 किलोमीटर के अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे पूरे किये जायेंगे ।’’

सड़क अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिये और आर्थिक गलियारे तैयार किये जायेंगे । सीतारमण ने कहा कि तमिलनाडु में 1 . 03 लाख करोड़ रूपये के निवेश से 3500 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जायेगा । इसमें मदुरै . कोल्लम गलियारा, चित्तूर . थैशूर गलियारा शामिल है जिस पर काम अगले साल शुरू होगा ।

पश्चिम बंगाल को 25,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनायें दी जायेंगी। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं ।

उन्होंने कहा कि केरल को 65,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी जाएंगी जिसमें 600 किलोमीटर का मुंबई . कन्याकुमारी गलियारा शामिल है । इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 675 किलोमीटर के राजमार्ग पर काम होगा जिसकी लागत 25000 करोड़ रूपये है ।इसमें कोलकाता . सिलीगुड़ी सड़क की मरम्मत का काम भी शामिल है ।

उन्होंने असम को 3,4000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनायें देने का भी ऐलान किया जिसके तहत 1300 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम किया जायेगा ।

प्रमुख परियोजनाओं में दिल्ली . मुंबई एक्सप्रेसवे, बेंगलुरू . चेन्नई एक्सप्रेसवे पर जल्दी काम शुरू किया जायेगा । दिल्ली . देहरादून आर्थिक गलियारे पर भी इस वित्त वर्ष में काम शुरू होगा जबकि कानपुर . लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काम 2021 . 22 में शुरू होगा ।

इसी तरह चेन्नई . सेलम गलियारे पर काम जल्दी शुरू होगा । वहीं छत्तीसगढ, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से गुजरने वाली 464 किमी की रायपुर . विशाखापत्तनम परियोजना पर काम 2021 . 22 में शुरू होगा ।

अमृतसर . जामनगर और दिल्ली . कटरा परियोजना पर निर्माण कार्य इस वित्त वर्ष में शुरू होगा ।

बजट को व्यावहारिक बताते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इससे देश में उत्तम बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स