लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार से 2021-22 में 1,000 और मंडियों को जोड़ा जाएगा: सरकार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से 1,000 मंडियों को जोड़ा गया है। इससे अबतक 1.69 करोड़ किसान पंजीकृत हैं तथा अगले वित्त वर्ष तक 1,000 और मंडियों को डिजिटल मंच से जोड़ दिया जाएगा।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ई-नाम मंच पर 1.55 लाख कारोबारी पंजीकृत हैं और थोक में 4.13 करोड़ टन जिंसों का कारोबार हुआ। इसके जरिये 3.68 करोड़ नारियल और 1.22 लाख करोड़ रुपये मूल्य के बांस का कारोबार हुआ।’’

इस मंच के जरिये सीधे किसानों को भुगतान की भी व्यवस्था की गयी है।

बयान के अनुसार, ‘‘ई-नाम से जुड़े 1,000 मंडियों के मामले में जो सफलता दिखी है, उसको देखते हुए अब इसका विस्तार किया जा रहा है।’’

सरकार ने 2021-22 के बजट में ई-नाम से अगले वित्त वर्ष में 1,000 और मंडियों को जोड़ने की घोषणा की है। इससे थोक बाजार मजबूत बनेंगे।

ई-नाम केवल योजना नहीं है बल्कि इसका मकसद छोटे किसानों को लाभ पहुंचाना और जिस तरीके से वे अपनी कृषि उपज बेचते हैं, उसमें बदलाव लाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?