लाइव न्यूज़ :

शाहरुख और दीपिका की फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग इस दिन शुरू होगी, 25 जनवरी को आएगी सिनेमाघरों में

By शिवेंद्र राय | Updated: January 17, 2023 17:23 IST

यशराज फिल्म प्रोडक्शन अपनी स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी दिखेंगे। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरूआत 20 जनवरी से हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 'पठान' की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से होगी25 जनवरी को रिलीज होनी है फिल्मचार साल बाद वापसी कर रहे हैं शाहरुख खान

नई दिल्ली: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म 'पठान' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए यशराज फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूटर्स के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की शुरूआत 20 जनवरी से हो जाएगी। रोहन मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में पठान के हिंदी, तमिल और तेलुगु के 2D वर्जन के लिए एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से की जा सकेगी।

बता दें कि अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में पठान की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और इन देशों में फिल्म के शुरुआती शोज हाउसफुल हैं।  'पठान'  से शाहरुख खान चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। एक तरफ जहां शाहरुख के फैन उनकी बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म विवादों में भी है और इसके कई दृश्यों के हटाने की मांग भी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पठान' के एडवांस बुकिंग के रूप में अमेरिका में 23 हजार टिकट बिक चुके हैं। यहां फिल्म रिलीज से पहले ही 2.8 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है। एडवांस बुकिंग से 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 45 लाख रूपये और जर्मनी में 1.32 करोड़ की कमाई की है। 

शाहरुख खान की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'पठान' एक्शन से भरपूर फिल्म है और इसके कुछ दृश्यों की शूटिंग दुनिया की सबसे गहरी झील यानी बाइकल झील के जमे हुए पानी पर किया गया है। यह दुनिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दीपिका पादुकोण की एक गाने में पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी को लेकर काफी विवाद हो चुका है। 

हालांकि विवादों से परे  यशराज फिल्म प्रोडक्शन अपनी स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित है। फिल्म में शाहरूख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी दिखेंगे। जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं।  'पठान' का निर्देशन और लेखन सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया गया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानदीपिका पादुकोणजॉन अब्राहमहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!