लाइव न्यूज़ :

क्या 'जब वी मेट' का सीक्वल बनाएंगे इम्तियाज अली? करीना के साथ दोबारा काम करने पर कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 6, 2024 16:38 IST

मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार इस बात का जिक्र किया जा चुका है कि इन्तियाज अली जब वी मेट का सीक्वल बनाने वाले हैं। हालांकि खुद इम्तियाज ने इस पर खुल कर कभी कुछ नहीं कहा।

Open in App
ठळक मुद्देजब वी मेट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी इस फिल्म के दीवाने आज भी इसे बार-बार देखते हैंशाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था

नई दिल्ली: साल 2007 में रिलीज हुई इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के दीवाने आज भी इसे बार-बार देखते हैं। फिल्म में कभी कपल रहे शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार इस बात का जिक्र किया जा चुका है कि इन्तियाज अली जब वी मेट का सीक्वल बनाने वाले हैं। हालांकि खुद इम्तियाज ने इस पर खुल कर कभी कुछ नहीं कहा।

हाल ही में  इम्तियाज ने न्यूज18 शोशा के साथ बात की और ऐसे संकेत दिए कि जब वी मेट का सीक्वल बनाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है लेकिन इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब वी मेट का सीक्वल क्यों बनाया जाए दि लोग आज भी फिल्म का आनंद ले रहे हैं। जब वी मेट 2 बनाने के लिए एक कहानी और एक कारण होना चाहिए। लेकिन देखते हैं क्या ऐसा होता है। नेवर से नेवर!

इम्तियाज अली इससे पहले अपनी 2009 की फिल्म लव आज कल का सीक्वल बना चुके हैं। 2020 में, उन्होंने कार्तिक आर्यन और सारा अली खान लव आज कल- 2 बनाई थी। इसके बाद से ही लोगों की उम्मीदें जब वी मेट के सीक्वल को लेकर भी बढ़ गई। हालांकि 2009 में आई लव आज कल जितनी हिट रही उतनी कामयाबी इसके सीक्वल को नहीं मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। माना जाता है कि जब वी मेट का दूसरा पार्ट न बनाने के पीछे लव आज कल -2 की असफलता भी है।

लेकिन इम्तियाज इससे इनकार करते हैं। उन्होंने साफ किया कि जब वी मेट का सीक्वल न बनाने के पीछे लव आज कल -2 की असफलता नहीं है। इम्तियाज का कहना है कि जब तक सीक्वल बनाने का वास्तव में कोई भावुक कारण न हो, तब तक ऐसा नहीं करना चाहिए। हालाँकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब वी मेट के बाद वह दोबारा करीना के साथ काम करना पसंद करेंगे। इस फिल्म के बाद से ही इम्तियाज और करीना ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीकरीना कपूरइम्तियाज अलीबॉलीवुड वीकली रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!