लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया ने लगाया आरोप, बोलीं- "गैरजिम्मेदार पिता हैं, उनका मैनेजर बेटी पर गलत निगाह रखता है लेकिन वो आंख मूदकर उस पर भरोसा करते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2023 15:11 IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि उनके मैनेजर ने दुबई में उनकी बेटी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की लेकिन नवाजुद्दीन इस विषय में न तो अपने मैनेजर से बात की और न ही उसे कुछ बोला।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया सिद्दीकी ने लगाया गैर जिम्मेदार पिता होने का आरोपआलिया ने आरोप लगाया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मैनेजर उनकी बेटी के अनुचित व्यवहार किया नवाजुद्दीन के मैनेजर ने बेटी को गलत तरीके से गले लगाया लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

मुंबई: बॉलीवुड हीरो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बीते कुछ दिनों पहले ही अपने एक्टर पति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बच्चों सहित आलिया को घर से बाहर निकाल दिया था लेकिन अब ताजा विवाद में आलिया ने एक और सनसनीखेज आरोप नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर जड़ दिया है कि वो पारिवारिक जीवन में बेहद “गैर-जिम्मेदार पिता” हैं।

इसके साथ ही आलिया ने यह भी आरोप लगाया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मैनेजर उनकी बेटी पर गलत निगाह रखते थे और उसे गलत तरीके से गले लगाया था। आलिया ने कहा कि उन्होंने नवाजुद्दीन से कई बार मैनेजर के बर्ताव को लेकर शिकायत की लेकिन बावजूद उसके वो उनकी बेटी के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करता रहा।

आलिया सिद्दीकी ने पति नवाजुद्दीन को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को अपने मैनेजर के साथ दुबई भेजा और साथ में बेटी को हिदायत की वो उसी होटल के कमरे में रहे, जिसमें कथिततौर पर मैनेजर भी रहता था। आलिया ने बताया कि दुबई प्रवास के दौरान मैनेजर ने उनकी बेटी के साथ बार-बार बेजा हरकत की और उसे गलत तरीके से छुआ। जबकि उनकी बेटी लगातार मैनेजर की हरकतों का विरोध करती रहीं।

आलिया सिद्दीकी का दावा है कि उनके इस आरोप का न तो नवाज़ुद्दीन खंडन कर सकते हैं और न ही मैं क्योंकि दुबई दौरे पर न तो नवाज और न ही वो साथ बेटी के साथ थे।

आलिया सिद्दीकी का आरोप है कि इतने संगीन आरोप के बावजूद नवाजुद्दीन ने मैनेजर से कोई बात नहीं की और वो मैनेजर पर पहले की तरह आंख मूंदकर भरोसा करते रहे। जब बेटी ने मैनेजर के अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उसने मेरी बेटी को डराया-धमकाया। आलिया अपने इस दावे को ठोस सबूत के साथ पेश करने के लिए तैयार हैं।

आलिया का कहना है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लगातर उनके खिलाफ अत्याचार का मामला दर्ज करने के लिए अपनी राजनीतिक रसूख और धन बल का प्रयोग कर रहे हैं।

मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से शादी करने वाली आलिया सिद्दीकी निकाह से पहले अंजना किशोर पांडे हुआ करती थीं। आलिया का कहना है कि उन्होंने साल 2020 में कथित तौर पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के कहने पर अपना नाम अंजना से बदलकर आलिया कर लिया था।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच