लाइव न्यूज़ :

जब नुसरत भरूचा ने छोटे छोटे पैग गाने में किया था डांस, कपड़े देख कर घरवालों ने पूछा था यह सवाल

By वैशाली कुमारी | Updated: December 7, 2021 14:12 IST

अभिनेत्री नुसरत भरुचा के फिल्मी करियर में फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने नई ऊंचाइयों में पहुंचा दिया। इस फिल्म में नुसरत ने जबरदस्त एक्टिंग और डांस किया था। नुसरत का एक गाना छोटे छोटे पेग काफी चर्चा में था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत ने आगे बताया कि मेरे घरवाले यह सुनकर थोड़ा असहज हो गए और उनका रिएक्शन थानुसरत हाल ही में फिल्म छोरी में नजर आई है

बॉलीवुड की अभिनेत्री नुसरत भरुचा के फिल्मी करियर में फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने नई ऊंचाइयों में पहुंचा दिया। इस फिल्म में नुसरत ने जबरदस्त एक्टिंग और डांस किया था। नुसरत का एक गाना छोटे छोटे पेग काफी चर्चा में था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद भी किया था। इस गाने में नुसरत भरुचा, कार्तिक आर्यन और सनी सिंह के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आई थी। उन्होंने रेड ब्रॉलेट और रेड मैचिंग स्कर्ट पहनी थी जिसके साइड पर स्लिट था। गाने में अभिनेत्री काफी ग्लैमरस दिख रही थी लेकिन वही नुसरत के परिवार ने जब उन्हें इस तरह से देखा तो उनके होश उड़ गए थे। 

अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मेरे माता पिता और दादी ने छोटे-छोटे पैग गाने को देखा और वह मुझे देखते हुए बोले क्या यह ब्रा है जो तुम्हें पहनी है? मैं चंद सेकेंड के लिए शांत हो गई और फिर कहा कि यह ब्रालेट है यह एक स्टाइलिंग टर्म है और लोग इसे पहनते हैं। 

नुसरत ने आगे बताया कि मेरे घरवाले यह सुनकर थोड़ा असहज हो गए और उनका रिएक्शन था कि यह क्या है? यह गाना चला। गाने से मुझे भी फायदा हुआ। मेरा लुक सभी को अच्छा लगा। यह गाना हिट हुआ मेरे हिसाब से कुछ चीजों को वैसे ही पेश किया जाना चाहिए जैसे कि वह अच्छी लगे और थीम भी जचे।  इस गाने में यह है तो है। मुझे इस गाने पर परफॉर्म करने में कोई शर्म महसूस नहीं हुई और ना ही कभी होगी। 

आपको बता दें नुसरत हाल ही में फिल्म छोरी में नजर आई है। इस फिल्म में उन्होंने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया है। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर फिल्म है। नुसरत अपनी अपकमिंग फिल्म सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ हुड़दंग में दिखाई देंगी। वहीं वह अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म रामसेतु में दिखाई देंगी।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!