लाइव न्यूज़ :

'चुप हो जा वरना तूझे भी सुला देंगे', जब जिया खान की मां को महेश भट्ट से मिली थी धमकी

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 09:51 IST

सुशांत की मौत के मामले में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जिस तरह उनकी बेटी की मौत को सुसाइड का रूप दिया गया था, ठीक वैसे ही सुशांत के केस में भी हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद से लगातार लोग फिल्म इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सुशांत की तरह आत्महत्या कर जिंदगी समाप्त करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी इस मुद्दे पर अब अपनी बात रखी है।जिया खान की मां ने बताया कि किस तरह मूवी माफिया की वजह से सूरज पंचोली बच गए।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। सुशांत की मौत का जिम्मेदार भी फिल्म जगत के कुछ नामी हस्तियों को बताया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसकी अभी तक जांच चल रही है। 

वहीं सुशांत की मौत के बाद से लगातार लोग फिल्म इंडस्ट्री पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सुशांत की तरह आत्महत्या कर जिंदगी समाप्त करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी इस मुद्दे पर अब अपनी बात रखी है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जिया खान की मां ने कहा कि बेटी के अंतिम संस्कार में महेश भट्ट ने उन्हें धमकी दी थी कि चुप हो जाओ वरना तुम्हें भी सूला देंगे।

'तुम चुप हो जाओ वरना तुम्हें भी इंजेक्शन देकर सूला देंगे'

जिया खान की मां ने बताया कि किस तरह मूवी माफिया की वजह से सूरज पंचोली बच गए। वहीं अपनी बात को जारी रखते हुए राबिया ने आगे कहा कि जिया के अंतिम संस्कार के दिन महेश भट्ट मेरे पास आए और बोले कि जिया बहुत डिप्रेस्ड थीं, मैं कहा, सर वह कभी भी डिप्रेस्ड नहीं थी। फिर महेश भट्ट ने कहा कि तुम चुप हो जाओ वरना तुम्हें भी इंजेक्शन देकर सूला देंगे।

राजनीतिक दबाव के कारण सच नहीं आया सामने

राबिया ने आगे कहा कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण सच सामने नहीं आ पाएगा। इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच ही होनी चाहिए। जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने फ्लैट में पंखे से लटककर जान दी थी। इस मामले में उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का नाम सामने आया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहेश भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!