लाइव न्यूज़ :

बचपन में झूठ बोलना अमिताभ बच्चन को पड़ा था भारी, प्रिंसिपल से मार खाने के बाद कहा- थैंक यू सर

By अमित कुमार | Updated: December 20, 2020 14:27 IST

एक्टर अमिताभ बच्चन को भी बचपन में अपने स्कूल में प्रिंसिपल के हाथों मार खानी पड़ी थी। बिग बी ने इस बात का खुलासा खुद किया।

Open in App
ठळक मुद्दे'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन के दिनों का एक किस्सा शेयर किया।अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे एक बार झूठ बोलने के कारण स्कूल में उनकी पिटाई हो गई थी।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों  'कौन बनेगा करोड़पति' शो को होस्ट कर रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में अमिताभ बच्चन अपने बचपन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे एक बार झूठ बोलने के कारण उन्हें स्कूल प्रिंसिपल से मार खानी पड़ी थी। अमिताभ बच्चन शो पर अक्सर आए कंटेस्टेंट की कहानी सुनते हैं। 

लेकिन शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में बिग बी ने अपने जीवन से जुड़े एक सच को साझा किया। शो में एक्टर बोमन ईरानी स्पेशल गेस्ट के रूप में आए थे। उन्होंने अमिताभ से उनके बचपन के दिनों की कोई बात साझा करने को कहा। इस पर अमिताभ ने अपने स्कूल के दिनों की एक घटना को याद करते हुए उन्हें दर्शकों के साथ शेयर किया।

अमिताभ ने बताया कि मैं बहुत डरपोक था। बहुत सी चीजें हम चोरी-छुपे करते थे और कभी किसी को बताते नहीं थे। एक बार मैं अपने दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था तभी मैंने एक सांप देखा और डरकर दूर भाग गया। फिर मैंने रोड किनारे एक हंटर से मदद मांगी, जिसने सांप को मार दिया। इसके बाद हॉकी स्टिक पर सांप को लपेटकर मैं स्कूल के आसपास घूमने लगा। 

अमिताभ ने आगे कहा कि मुझे लगा कि सभी को लगेगा ये बहादुरी का काम है। लेकिन मेरे इस काम से स्कूल प्रिंसिपल इम्प्रेस नहीं हुए। उन्होंने मुझे इस हरकत के लिए 6 बेंत मारी थी। जिसके बाद मैंने उन्हें थैक्यू कहा था। अमिताभ के मुताबिक उन दिनों स्कूल में यह नियम होता था कि मार खाने के बाद आपको टीचर को धन्यवाद कहना होता था। 

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनबोमन ईरानीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!