बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने होने वाले हैं। एक्टर के निधन के बार से हर कोई दुखी है और एक्टर के इंसाफ की दुआ कर रहा है। सुशांत के केस की जांच इन दिनों सीबीआई कर रही है। लेकिन इस केस को लेकर हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक नया खुलासा किया है। विवेक का कहना है कि रिया चक्रवर्ती केवल मोहरा हैं और मुंबई पुलिस वह महाराष्ट्र सरकार इस केस में कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचाने का काम कर रही है।
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने यह आरोप अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके लगाए हैं। विवेक के इस ट्वीट के बार एक बार से सुर्खियों ने जन्म ले लिया है।
विवेक अग्निहोत्री ने अपने शेयर किए पोस्ट में एक पुरानी घटना के बारे में बात करते हुए दावा किया है कि एक 'स्टार' ने सुशांत सिंह राजपूत के करियर को खत्म करने की धमकी दी थी। लेकिन अहम बात ये है कि विवेक ने उस स्टार का नाम उजागर नहीं किया है।
विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक बार एक फार्म हाउस में सुशांत सिंह राजपूत की बहस एक एक्टर से हुई थी जिसे एक स्टार ने लॉन्च किया था। इसके बाद उस स्टार ने गुस्से में सुशांत का करियर खत्म करने की धमकी दी थी जैसे उन्होंने दूसरे लोगों का कर दिया। रिया केवल एक मुखौटा हैं। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कुछ बेहद पावरफुल लोगों को बचा रहे हैं।