बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा को डेट कर रहा है ये एक्टर-प्रोड्यूसर, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 7, 2019 12:12 PM2019-06-07T12:12:22+5:302019-06-07T12:18:11+5:30
तलाक के बाद विष्णु बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को डेट कर रहे हैं। विष्णु ने अपने ट्विटर हैंडल पर ज्वाला संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
बॉलीवुड और खेल का हमेशा खास रिश्ता रहा है। इसी लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने वाला है। एक बार फिर ऐसे ही एक कपल का खुलासा हुआ है। बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा तमिल एक्टर विष्णु विशाल को डेट कर रही हैं।
विष्णु विशाल ने ज्वाला के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। विष्णु उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी को शादी के 9 साल बाद तलाक दिया था। कहा जा रहा है कि पत्नी को तलाक के बाद विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को डेट करना शुरू कर दिया था।
विष्णु ने ट्विटर पर ज्वाला के साथ की फोटो शेयर की हैं। जिसके बाद हर किसी के मन में कई सवाल आ गए हैं और लोग ट्विटर पर ही उनसे तरह तरह के सवाल करने लगे हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, विष्णु ने अपने अफेयर की खबरों को कंफर्म किया है।
:)@Guttajwalapic.twitter.com/RvxqWoMPYB
— VISHNU VISHAL - VV (@TheVishnuVishal) June 3, 2019
विष्णु ने माना है कि वह ज्वाला को डेट कर रहे हैं। हमारे कई दोस्त कॉमन हैं, इस वजह से हम ज्यादातर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं।' विष्णु आगे कहते हैं कि 'हां, हम एक दूसरे को पसंद करते हैं और आगे की सोच रहे हैं। हालांकि इस पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा।