रंजन गोगोई पर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर का फूटा गुस्सा, लिखा-अंधी बेहरी जनता को अपने...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 17, 2020 02:40 PM2020-03-17T14:40:26+5:302020-03-17T14:40:26+5:30

बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं।

vishal dadlani trash on for cji rajan gogoi rajyasabha nominations | रंजन गोगोई पर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर का फूटा गुस्सा, लिखा-अंधी बेहरी जनता को अपने...

रंजन गोगोई पर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर का फूटा गुस्सा, लिखा-अंधी बेहरी जनता को अपने...

Highlightsभारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) को लेकर एक खास खबर सामने आई है। विशाल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) को लेकर एक खास खबर सामने आई है। रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) को संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने मनोनीत किया है। रंजन गोगोई को लेकर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने तंज कसा है। विशाल ने ट्वीट में पहले तो रंजन गोगोली को बधाई दी। लेकिन उन्होंने ये कटाक्ष में कहा है।
बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। विशाल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्वीट करके सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस पर उन्होंने रंजन गोगोई पर निशाला साधा है।

विशाल ददलानी ने अपने ट्वीट में लिखा है, गोगोई जी को बधाई, हमारे बिल्कुल निष्पक्ष न्याय-व्यवस्था को बधाई, और भारत की अंधी बेहरी जनता को अपने ऐसी खबरों से हमेशा अज्जस्ट करने की क्षमता पर बधाई। मजाह है कि कोई कह दे कि इसके बदले में वो हुआ था। ऐसी फिजूल की सोच रखनेवालों को शर्म आनी चाहिए। कोई तो शर्म कर ले आखिर?

विशाल ददलानी के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर ने कहा-‘रंजन गोगोई जी ने एक नया इतिहास लिखा है। उम्मीद है अब सदन में खुल कर दलाली के लिए काम करेंगे। कार्यपालिका, न्यायपालिका और सेना के बीच संतुलन बनाने वाले पहले महापुरुष है!’


विशाल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत प्यार में कभी कभी गाने से की थी। यह गाना म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आया था। लेकिन विशाल को पहचान साल 2003 में फिल्म झंकार बीट्स से मिली। इस फिल्म में उनकी गायकी ने उन्हें न्यू टैलेंट हंट आर.डी बर्मन का पुरुस्कार भी दिलाया था। इसके बाद उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी। विशाल ददलानी और उनके सहनिर्देशक शेखर ने कई फिल्मों के गानो को संगीत दिया है साथ ही संगीत निर्देशन भी करते हैं। 
 

Web Title: vishal dadlani trash on for cji rajan gogoi rajyasabha nominations

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे