असम, बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विराट कोहली संग आगे आईं अनुष्का शर्मा

By भाषा | Published: July 30, 2020 05:32 PM2020-07-30T17:32:10+5:302020-07-30T17:32:10+5:30

Virat Kohli Anushka Sharma came forward to help people affected by floods in Assam, Bihar | असम, बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विराट कोहली संग आगे आईं अनुष्का शर्मा

असम, बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विराट कोहली संग आगे आईं अनुष्का शर्मा

Highlightsअनुष्का और विराट ने अपने प्रशंसकों से भी इन दोनों राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए कहा हैअसम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई हैबिहार में भी बुधवार को बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गयी

अदाकारा-निर्माता अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाढ़ प्रभावित असम और बिहार के लोगों की सहायता करने का संकल्प जताया है। एक बयान में अनुष्का और उनके पति विराट ने कहा कि वे राहत कार्य में शामिल तीन संगठनों - एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज की मदद कर रहे हैं। 

दंपति ने कहा, ‘‘हमारा देश कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहा है, इसी बीच असम और बिहार के लोग बाढ की विभीषिका का भी सामना कर रहे हैं जिससे कई लोगों की जिंदगी और आजीविका प्रभावित हुई है।’’ सोशल मीडिया पर अपने-अपने अकाउंट पर पोस्ट बयान में दंपति ने कहा, ‘‘असम और बिहार के लोगों के लिए हमारी प्रार्थना जारी रहेगी। विराट और मैंने बाढ़ राहत और कल्याण के लिए विश्वसनीय काम कर रहे इन तीन संगठनों (एक्शन ऐड इंडिया, रैपिड रेस्पांस और गूंज)की मदद करने का फैसला किया है।’’ 

अनुष्का और विराट ने अपने प्रशंसकों से भी इन दोनों राज्यों में लोगों की मदद करने के लिए कहा है। असम में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 133 लोगों की मौत हुई है। भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हो गयी और बाढ़ जनित घटनाओं में 107 लोगों की जान गयी। बिहार में भी बुधवार को बाढ़ की स्थिति और भयावह हो गयी। राज्य में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Web Title: Virat Kohli Anushka Sharma came forward to help people affected by floods in Assam, Bihar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे