लाइव न्यूज़ :

Video बॉबी देओल संग इस पंजाबी गाने पर थिरके सलमान खान, वायरल हो गया वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: March 2, 2019 11:25 IST

वायरल इस वीडियो में सलमान खान के साथ बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के दौरान का वीडियो है।

Open in App
ठळक मुद्देमस्ती के मूड में डांस कर रहे हैं सलमान खान।पंजाबी गाने के साथ अपनी फिल्म के गानों पर भी दबंग खान ने लगाएं ठुमके।

दबंग खान अपने अंदाज और दिलेरी के लिए जाने जाते हैं। दोस्ती का मतलब क्या होता है ये कोई दबंग खान से सीखे। सलमना खान अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने से भी कभी नहीं चूकते। इसी का एक सबूत हाल ही में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सलमना खान पंजाबी गाने पर थिकरते दिखाई दे रहे हैं। 

वायरल इस वीडियो में सलमान खान के साथ बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी दिखाई दे रहे हैं। सभी एक्टर्स एक साथ पंजाबी सॉग दिल ले गई कुड़ी गुजरात की, विशेक विठ्ठा, चलती है क्या नौ से बारह और जग घुमया थारे जैसा ना कोई गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ बॉबी देओल और रैपर बादशाह भी दिख रहे हैं। 

इस वीडियो में सलमान को मस्ती के मूड में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के दौरान का वीडियो है। भाईजान और बॉबी देओल को एक-दूसरे को काफी अच्छा दोस्त माना जाता है शायद इसीलिए सलमान बेहद मन खोल कर वीडियो में ठुमके लगा रहे हैं।

सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ फिल्म भारत में दिखाई देंगे। भारत के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई है। इसी साल ईद पर ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। खबर तो ये है कि सलमान खान की अगली फिल्म यानी दबंग 3 में बॉबी देओल को भी जगह मिल सकती है।

टॅग्स :सलमान खानबॉबी देओलरितेश देशमुखबादशाह (रैपर)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल