लाइव न्यूज़ :

महेश भट्ट के बाद विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा का खुलासा- मुझे पिता की शादी के बारे में बहुत बाद में पता चला

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 11:42 IST

कृष्णा के मुताबिक पिता विक्रम ने उन्हें बताया कि उनकी शादी 'अचानक' हो गई है। श्वेतांबरी के साथ किस तरह के संबंध हैं, कृष्णा ने इसको लेकर कहा कि मैंने उसके साथ बातचीत नहीं की है...

Open in App
ठळक मुद्देकृष्णा के मुताबिक पिता विक्रम ने उन्हें बताया कि उनकी शादी 'अचानक' हो गई हैकृष्णा भट्ट ने बताया कि पिता की शादी के बारे में बहुत दिनों बाद पता चलाविक्रम भट्ट ने श्वेतांबरी सोनी से पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली

हाल ही में महेश भट्ट ने एक साक्षात्कार में बताया है कि फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने पिछले साल गुपचुप ढंग से श्वेतांबरी सोनी से शादी कर ली है। अब विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने भी खुलासा किया है कि उन्हें कला पारखी श्वेतांबरी सोनी के साथ उनकी शादी के बारे में पता नहीं था और उन्हें 'बहुत बाद में' पता चला।

कृष्णा विक्रम और उनकी पूर्व पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में श्वेतांबरी से पिता की दूसरी शादी के बारे में बात की। कृष्णा ने कहा, "मेरे माता-पिता का 25 साल पहले तलाक हो गया था। मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा। मुझे अपने माता-पिता के साथ न रहने की आदत हो गई है। मैं बड़ी हुई और जैसे-जैसे मैंने अपनी भावनात्मक रूप से जटिल पटकथाओं को लेना शुरू किया।

कृष्णा ने आगे कहा कि मैंने महसूस किया कि हर किसी का एक जीवन होता है और हर कोई वही करता है जो उन्हें खुश करता है। मुझे अपने पिताजी की शादी के बारे में बहुत बाद में पता चला। उन्हें लगा कि मैं एक छोटी लड़की हूं जो इस खबर का सामना नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगता है कि आपके माता-पिता के लिए, आप कभी बड़े नहीं होते।

कृष्णा के मुताबिक पिता विक्रम ने उन्हें बताया कि उनकी शादी 'अचानक' हो गई है। श्वेतांबरी के साथ किस तरह के संबंध हैं, कृष्णा ने इसको लेकर कहा कि मैंने उसके साथ बातचीत नहीं की है और चूंकि मैं उसके साथ नहीं रहती हूं, इसलिए मैंने उनके साथ बहुत कम समय बिताया है, खासकर लॉकडाउन के दौरान। मेरे पिता और मेरे बीच का बंधन मायने रखता है, और मुझे खुशी है कि यह बदलने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में महेश भट्ट ने विक्रम और श्वेतांबरी की शादी को लेकर कहा था कि विक्रम ने उन्हें शादी में बुलाने से इनकार कर दिया था। उस वक्त लॉकडाउन था और इसका हवाला देते हुए विक्रम ने उन्हें कॉल कर कहा था कि बॉस मैं शादी कर रहा हूं और क्योंकि प्रतिबंध लागू हैं...कोविड के बीच तुम्हारी सेहत को भी ध्यान में रखते हुए मैं तुम्हें इसमें आने को नहीं कहूंगा।

टॅग्स :विक्रम भट्टमहेश भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!