Video: परिणीति चोपड़ा ने लिया अक्षय कुमार का #BottleCapChallenge, अलग ही अंदाज में खोला बॉटल का कैप
By मेघना वर्मा | Published: July 6, 2019 02:03 PM2019-07-06T14:03:06+5:302019-07-06T14:03:06+5:30
इस चैलेंज को अब तक, टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, सुष्मिता सेन, सुनील ग्रोवर, कुणान खेमू जैसे सितारें इसे कर चुके हैं।
परिणीति चोपड़ा इन दिनों जहां एक ओर अपनी फिल्म जबरियां जोड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं अपनी अगली साइना नेहवाल की बायोपिक के लिये लगातार बैडमिंटन की प्रेक्टिस कर रही हैं। रिसेंटली परिणीति चोपड़ा ने अक्षय कुमार के बॉटल कैप चैलेंज लिया और अलग ही अंदाज में बॉटल का ढक्कन खोल दिया।
दरअसल परिणीति चोपड़ा ने रिसेंटली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो चैलेंज करती हुई दिख रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं परिणीति बैडमिंटन के हैंडिल से एक बार में बॉटल का कैप खोलती दिखाई दीं।
ट्वीस्ट के साथ किए गए उनके इस चैलेंज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं लोग उनके इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं। बता दें अक्षय कुमार के ने सोशल मीडिया पर इस बॉटल कैप चैलेंज की शुरूआत की थी। जिसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने उनके इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया।
इस चैलेंज में अब तक, टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, सुष्मिता सेन, सुनील ग्रोवर, कुणान खेमू जैसे सितारें इसे कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति के पास इस समय तीन प्रोजेक्टस हैं। पहली है जबरिया जोड़ी दूसरी है पिंकी फरार हो जाएगी और तीसरी है साइना नेहवाली की बायोपिक।