लाइव न्यूज़ :

Video: अनुपम खेर ने कहा, 'प्यारे राजू, इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की!'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 15:44 IST

सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए अनुपम खेर ने कहा कि राजू श्रीवास्तव तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव आज सभी को उदास करके अंतिम सफर पर निकल गयेएम्स में 40 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने वाले राजू श्रीवास्तव आज हमेशा के लिए खामोश हो गये अनुपम खेर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'प्यारे राजू श्रीवास्तव! समूचे देश की हंसी थम सी गयी है!'

दिल्ली: देश को आज उस समय भारी धक्का पहुंचा जब सबके चेहरे पर मुस्कान लाने वाले सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव आज सभी को उदास करते हुए अपने अंतिम सफर पर निकल गये। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 58 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हारने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन से पूरे देश मर्माहत है। इस समय पूरा देश राजू श्रीवास्तव को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है।

उसी क्रम में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर खुद का वीडियो साझा करते हुए बेहद ही भावुक तरीके से दिवंगत राजू श्रीवास्तव को याद किया है। अनुपम खेर ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा, "प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका।वो कंधे पर हाथ रखकर अपना नया जोक सुनाना।हँसाते हुए रुला कर चले गये! ओम् शांति!"

बीते 40 दिन पर घर पर व्यायाम करते हुए राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। 10 अगस्त से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे और वेंटिलेटर पर उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव बना रहा।

एम्स में डॉक्टरों और राजू के परिजनों को उम्मीद थी कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे लेकिन राजू ने आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली। राजू श्रीवास्तव के निधन पर मनोरंजन जगत में भारी शोक छा गया है।

राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनकी पत्नी शिखा ने कहा, "मेरे पति ने मौत के साथ कड़ी लड़ाई लड़ी, लेकिन वो इसे जीत नहीं पाए और हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए।" राजू श्रीवास्त के परिवार में पत्नी शिखा के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। 

80 के दशक में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले राजू श्रीवास्तव यूपी के कानपुर के रहने वाले थे। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। इस शो के बाद 'गजोधर' नाम से भी काफी लोकप्रिय हुए।

इसके अलावा राजू श्रीवास्तव ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में सफस अभिनय किया था और दर्शकों की तारीफ लूटी थी।

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया और कहा, 'राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। मैं यूपी के लोगों की ओर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवअनुपम खेरदिल्लीएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?