Video- ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब थीं काजोल, अजय देवगन ने दी पिता को अंतिम विदाई

By मेघना वर्मा | Published: May 27, 2019 06:16 PM2019-05-27T18:16:11+5:302019-05-27T18:16:11+5:30

शाम छह बजे वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय देवगन के करीबी कहे जाने वाले सभी लोग और बॉलीवुड के कई सितारों ने अजय देवगन के घर पहुंचे।

Video- ajay devgan arrives at pawan hans for the funeral of his father veeru devgan | Video- ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब थीं काजोल, अजय देवगन ने दी पिता को अंतिम विदाई

Video- ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब थीं काजोल, अजय देवगन ने दी पिता को अंतिम विदाई

Highlightsअजय देवगन के पिता वीरू देवगन 27 मई को निधन हो गया।वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट कोरियोग्राफर थे।

अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के शानदार एक्शन एंड स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन का सोमवार को निधन हो गया है। इस घटना से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के कई सितारें अजय देवगन के घर वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीरू देवगन की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। काजोल अपने ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब रही हैं। वहीं अजय देवगन ने पिता के शरीर को कंधा दिया।

अक्सर काजोल को इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स में वीरू देवगन के साथ देखा जाता था। काजोल, वीरू को अपने पिता के समान मानती थीं। अमर उजाला और टाइम्स की खबर की मानें तो वीरू देवगन सुबह खाना खाते हुए अचानक से कुर्सी से नीचे गिर गए। ससुर की हालत को देखकर बहू काजोल उन्हें लेकर फौरन अस्पताल पहुंची। मगर कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। 

तानाजी की शूटिंग पर थे अयज देवगन

आखिरी समय में बहू काजोल ही वीरू देवगन के बेहद करीब रही हैं। क्योंकि अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी की शूटिंग में बिजी थे। यही कारण है कि पिता के आखिरी समय में वह पिता के साथ समय नहीं बिता पाए। खबर मिलते ही वो फौरन अस्पताल पहुंच गए। 

शाम छह बजे वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय देवगन के करीबी कहे जाने वाले सभी लोग और बॉलीवुड के कई सितारों ने अजय देवगन के घर शिरकत की। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल, शाहरुख खान, साजिद खान संजय दत्त आदि भी पहुंचे हैं।

खास फिल्में

बतौर एक्‍शन डायरेक्‍टर वीरू देवगन ने खूब नाम कमाया। उनकी बेहतरीन फिल्‍मों में ‘लाल बादशाह’, ‘इश्क’, ‘दिलवाले’, ‘जिगर’, ‘मिस्‍टर इंडिया’, ‘दिलजले’, ‘कैदी’, ‘क्रांति’, ‘हम पांच’, ‘दोस्ताना’ और ‘मि. नटवरलाल’ जैसे कई नाम शामिल हैं।

Web Title: Video- ajay devgan arrives at pawan hans for the funeral of his father veeru devgan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे