लाइव न्यूज़ :

विकी कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह की शूटिंग हुई पूरी, OTT प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को हो सकती है रिलीज

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 09:51 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इसी साल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। विकी कौशल की इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग 2019 में दिसंबर के महीने में पूरी की जा चुकी थीफिल्म की टीम ने पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय ले लिया क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था

विकी कौशल की आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की ओटीटी पर रिलीज की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इसी साल अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। विकी कौशल की इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म पर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग 2019 में दिसंबर के महीने में पूरी की जा चुकी थी। लेकिन फिल्म की टीम ने पोस्ट प्रोडक्शन में काफी समय ले लिया क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत में विकी कौशल ने यह खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने फिल्म के लिए डबिंग पूरी कर ली है। डबिंग पूरी करते हुए उन्होंने फैंस की तस्वीर शेयर की है जिसमें लिखा है - डब और डस्ट। 

फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को शूजीत सरकार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म उधम सिंह की बायोपिक है। सरदार वह क्रांतिकारी थे जिन्होंने साल 1940 में ब्रिटिश औपनिवेशिक भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल डायर की हत्या की। और साल 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने की कोशिश भी की थी। हालांकि फिल्म पहले 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस महामारी की लहर की वजह से इस फिल्म को जनवरी 2021 में रिलीज करने का फैसला किया गया। बाद में फिल्म को एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। 

खबर आ रही है कि अब यह फिल्म अगले महीने की 16 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हो जाएगी।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?