कन्नड़ अभिनेत्री जयंती की मौत की खबर गलत, गंभीर रूप से हैं बीमार, चल रहा है इलाज

By रामदीप मिश्रा | Published: March 28, 2018 12:48 AM2018-03-28T00:48:24+5:302018-03-28T10:33:41+5:30

जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया था।

Veteran Kannada actor Jayanthi has passed away at a private hospital in Bengaluru | कन्नड़ अभिनेत्री जयंती की मौत की खबर गलत, गंभीर रूप से हैं बीमार, चल रहा है इलाज

कन्नड़ अभिनेत्री जयंती की मौत की खबर गलत, गंभीर रूप से हैं बीमार, चल रहा है इलाज

बेंगलुरु, 28 मार्चः समाचार एजेंसी एएनआई ने भूल सुधार जारी करते हुए कन्नड़ अभिनेत्री जयंती की निधन की खबर को गलत बताया है। एजेंसी ने भूल के लिए खेद व्यक्त करते हुए बताया है कि जयंती गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जयंती को रविवार को बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। उनकी इस बीमारी की जानकारी उनके बेटे कृष्ण कुमार ने एक कन्नड़ न्यूज चैनल को दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि मेरी मां जयंती लंबे समय से अस्थमा बीमारी से ग्रसित हैं। जब भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है तो डॉक्टर्स उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह देते हैं।

जयंती के बेटे ने बताया कि मेरी मां करीब तीन दशकों से इस बीमारी से ग्रस्त हैं, लेकिन पहली बार उनकी हालत इतनी गंभीर हुई है। जयंती की तबीयत खराब की खबर सुनते ही कई नामी सितारे उनका हाल जानने लिए अस्पताल गए। जयंती का जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में हाथ आजमाया था।

आपको बता दें कि जयंती कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और वो अपने फिल्मी करियर में 500 फिल्मों से भी ज्यादा में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 1960 से फिल्मों काम करना शुरू कर दिया था। 70-80 के दशक में जमकर नाम कमाया। उन्होंने 60 के दशक में 3 बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वे जेमिनी गणेशन, एमजीआर और जयललिता जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में काम किया। जयंती ने कन्नड़ एक्टर डॉ. राजकुमार के साथ 45 फिल्में की थीं, जो एक रिकॉर्ड है।

(इस खबर को एनएनआई का स्पष्टीकरण आने के बाद अपडेट किया गया है। पहले गलत खबर चलाने के लिए लोकमत न्यूज  खेद व्यक्त करता है।)  

Web Title: Veteran Kannada actor Jayanthi has passed away at a private hospital in Bengaluru

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे