लाइव न्यूज़ :

लोग समझ लेते थे रीता भादुड़ी को अमिताभ बच्चन की साली, आपको भी नहीं मालूम होगी उनके बारे में ये बातें

By विवेक कुमार | Updated: July 17, 2018 18:10 IST

अभी हाल ही में उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: फिल्म और टेलीविजन में अक्सर मां का किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से रीता पिछले पांच दशकों से टेलीविजन का जाना-पहचाना नाम रही है। 

70 से 90 के दशक में रीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 'सावन को आने दो (1979)' और 'राजा (1995)' समेत 70 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाए। वहीं इसके अलावा वह 30 से भी ज्यादा सीरियल्स से जुड़ी रहीं।

बीमारी के बावजूद वह स्टार भारत के शो‘निमकी मुखिया’ में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे बीमार हैं कमजोर नहीं। इसलिए किसी भी कीमत पर वे काम करना नहीं छोड़ सकती। आइये जानते हैं रीता भादुड़ी के बारे में कुछ अनसुनी बातें... 1. रीता भादुड़ी 4 नवंबर 1955 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने करीब 70 फिल्मों व 30 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया था।

2. रीता ने अपना फ़िल्मी सफ़र साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी तलाश में' से शुरू किया था। लेकिन उन्हें सही पहचान फिल्म 'जुली' से मिली।  

3.  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रीता भादुड़ी का करियर पांच दशक से भी ज्यादा का रहा। उन्होंने 'अनुरोध', 'सावन को आने दो', 'गोपाल कृष्ण', 'आई मिलन की रात' जैसी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया।

4. साल 1979 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'सावन को आने दो' के लिए रीता को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था।

5. रीता भादुड़ी गुजराती फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थी। । 

6. रीता भादुड़ी को उनके सरनेम 'भादुड़ी' की वजह से लोग अक्सर उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री जया भादुड़ी की बहन समझ लिया करते थे। जिससे वे गुस्सा हो जाती थीं और कहती थी कि कितने साल हो गए बताते-बताते की मेरा जया भादुड़ी से कोई कनेक्शन नहीं है, फिर भी लोग हैं कि समझते ही नहीं।

7. रीता ने 1973 में FTII से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी । वह आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वाहब उनकी बैचमेट थीं।

टॅग्स :रीता भादुड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMarjaavaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कमाई में सातवें दिन आई गिरावट, जानें कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीरीता भादुड़ी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें, फिल्म और टीवी जगत के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीअलविदा रीता भादुड़ी: दो एक्ट्रेस दोस्त एक का जन्मदिन बन गया दूसरी का अंतिम दिन

बॉलीवुड चुस्कीअलविदा रीता भादुड़ी, जानिए करियर और निजी जीवन से जुड़े तथ्य

बॉलीवुड चुस्कीअलविदा रीता भादुड़ी, सामने आई आखिरी वक्त की तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?