अलविदा रीता भादुड़ी, सामने आई आखिरी वक्त की तस्वीरें और वीडियो
By विवेक कुमार | Published: July 17, 2018 02:16 PM2018-07-17T14:16:34+5:302018-07-17T14:21:23+5:30
अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से रीता पिछले पांच दशकों से फिल्म और टीवी का जाना-पहचाना नाम रही हैं।
मुंबई, 17 जुलाई: फिल्म और टेलीविजन में अक्सर मां का किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। पिछले 10 दिनों से वह ICU में भर्ती थीं। उन्हें 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।रीता को आखिरी विदाई देने के लिए उनके फैंस और कई साथी कलाकार भी नजर आए। जिन्होंने नम आखों से उन्हें विदाई दी।
अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से रीता पिछले पांच दशकों से फिल्म और टीवी का जाना-पहचाना नाम रही हैं। 70 से 90 के दशक में रीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपना फ़िल्मी करियर साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी तलाश में' से किया था।