लाइव न्यूज़ :

बेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

By संदीप दाहिमा | Updated: January 7, 2026 14:44 IST

अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी लारा का चेहरा नहीं दिखाना चाहते और वह खुद तय करेगी कि ऐसा करना है या नहीं। वरुण ने मंगलवार को अपने 'एक्स' पर एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

Varun Dhawan: अभिनेता वरुण धवन ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी लारा का चेहरा नहीं दिखाना चाहते और वह खुद तय करेगी कि ऐसा करना है या नहीं। वरुण ने मंगलवार को अपने 'एक्स' पर एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। इस दौरान एक ‘यूजर’ ने उनसे बेटी का चेहरा दिखाने को लेकर सवाल पूछा था। इस पर 38 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सोशल मीडिया पर मौजूद रहना है या नहीं, इसका फैसला उनकी बेटी खुद करेगी और वह इस बारे में कोई निर्णय नहीं लेना चाहते। उन्होंने लिखा, “मैं यह फैसला उसी पर छोड़ना चाहूंगा।”

जून 2024 में वरुण की पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभिनेता बेटी के चेहरे पर ‘इमोजी’ लगाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं। वरुण अपनी अगली फिल्म “बॉर्डर 2” में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म “बॉर्डर 2” का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का दूसरा भाग है। फिल्म में वरुण धवन के साथ सनी देओल, सोनम बाजवा, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मेधा राणा समेत अन्य कलाकार भी अभिनय करते दिखेंगे।

टॅग्स :वरुण धवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!