लाइव न्यूज़ :

Video: शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने वरुण धवन को अडॉप्ट, जानिए क्यों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2019 10:03 IST

वरुण धवन और दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Open in App

वरुण धवन की आगामी फिल्म 'कलंक' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद वरुण लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उनको दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह मिल गए हैं। इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

इस वीडियो में वरुण खुद दीपिका-रणवीर को अपने अडॉप्टेड पेरंट्स बता रहे हैं। वरुण, दीपिका और रणवीर का ये वीडियो वाकई कमाल का है।  वरुण धवन दीपिका-रणवीर को अपने अडॉप्टेड पेरंट्स बता रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण उनसे कह रही हैं कि हम इनकी हर चीज की केयर करते हैं और पूरी देखभाल करते हैं।

इस पर वरुण धवन मजाक करते हैं तो दीपिका-रणवीर दोनों ठहाका लगाकर हंसते हैं। साथ रणवीर और दीपिका वरुण के सिर पर हाथ फिराते भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो खुद वरुण ने शूट किया है। इन तीनों का ही ये अंदाज फैंस को जमकर पसंद आ रहा है।

वरुण की आगामी फिल्म

वरुण धवन की आगामी फिल्म कलंक का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।फिल्म की 1945 के दौर की है, और फिल्म में एक्शन-रोमांस-ड्रामा का जबरदस्त छौंक लगता नजर आ रहा है। ये 17 अप्रैस को पर्दे पर रिलीज होगी। 

कपल लंदन रवाना

 दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मंगलवार को लंदन रवाना हुए। दीपिका वहां के फेमस मैडम तुसाद म्यूजियम मेंअपने वैक्स स्टैच्यू का उद्घाटन करने वाली हैं। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर कैजुअल लुक में नजर आए। दीपिका जहां लाल रंग के ट्रैक सूट में नजर आईं वहीं रणवीर ग्रे ट्रैक सूट में दिखाई दिए।  इन दिनों वह '83' पर काम कर रहे हैं। दीपिका अपनी पिछली फिल्म 'पद्मावत' के बाद मेघना गुलजार की नई फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

टॅग्स :वरुण धवनदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच