लाइव न्यूज़ :

दर्शक क्या चाहते हैं ये सीखने के लिए मैं सिनेमाघरों में फिल्में देखने जा रहा, बोले वरुण धवन- दर्शकों की आवाज सुनी जानी चाहिए

By भाषा | Updated: November 16, 2022 16:23 IST

वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘‘भेड़िया’’ के प्रचार के लिए निर्माता दिनेश विजन और सह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ इंदौर आए थे। हिन्दी, तेलुगु और तमिल में बनी यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया जो है, सो है। लेकिन सोशल मीडिया हर चीज का पैमाना नहीं हो सकताः वरुण धवनअभिनेता ने कहा कि हमें उन दर्शकों की आवाज सुननी चाहिए जो टिकट खरीद कर सिनेमा देखने जाते हैं।

इंदौरः सोशल मीडिया पर हिन्दी फिल्मों की आलोचना के चलन को लेकर फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को कहा कि हर दिन कथानक बदलने वाला यह माध्यम हर चीज का पैमाना नहीं हो सकता, लेकिन फिल्मकारों को दर्शकों की आवाज सुननी चाहिए। धवन ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोशल मीडिया जो है, सो है। लेकिन सोशल मीडिया हर चीज का पैमाना नहीं हो सकता क्योंकि इस माध्यम के कथानक हर दिन बदलते रहते हैं।’’

धवन से पूछा गया था कि क्या सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना के चलते हिन्दी सिनेमा के कर्ता-धर्ताओं को मौजूदा फिल्मों में भारतीय संस्कृति पर खास जोर देना पड़ रहा है या वे सच में जड़ों की ओर लौट रहे हैं? 35 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘हमें उन दर्शकों की आवाज सुननी चाहिए जो टिकट खरीद कर सिनेमा देखने जाते हैं। वक्त मिलने पर मैं खुद सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देख रहा हूं ताकि सीख सकूं कि दर्शक क्या चाहते हैं।’’

वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘‘भेड़िया’’ के प्रचार के लिए निर्माता दिनेश विजन और सह अभिनेत्री कृति सेनन के साथ इंदौर आए थे। हिन्दी, तेलुगु और तमिल में बनी यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। 

टॅग्स :वरुण धवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!