लाइव न्यूज़ :

VIDEO: वरुण धवन की कार के नीचे आया फोटोग्राफर का पैर, एक्टर ने पहले पूछा हाल फिर लगा दी डांट

By अमित कुमार | Updated: February 29, 2020 11:21 IST

इस घटना के बाद फोटोग्राफर के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वरुण धवन गाड़ी से निकलकर फोटोग्राफर से उसका हाल-चाल पूछा और फिर वह वहां से पार्टी अटेंड करने के लिए अंदर गए।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण धवन अपने फ्रेंडली नेचर की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस साल वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फैन फॉलोइंग बच्चों और युवाओं के बीच काफी ज्यादा है। वरुण भी अपने फ्रेंडली नेचर की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। यही वजह है कि पैपराजी यानी फोटोग्राफर के बीच वह काफी पॉपुलर हैं। वरुण धवन कुछ दिन पहले जब एक पार्टी में शिरकत करने जा रहे थे तो उनकी गाड़ी के नीचे एक फोटोग्राफर का पैर आ गया था। इस घटना के दौरान वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल साथ में थी।

इस घटना के बाद फोटोग्राफर के पास भीड़ जमा हो गई। इसके बाद वरुण धवन गाड़ी से निकलकर फोटोग्राफर से उसका हाल-चाल पूछा और फिर वह वहां से पार्टी अटेंड करने के लिए अंदर गए। वरुण धवन ने हाल पूछने के बाद वहां मौजूद दूसरे फोटोग्राफर को डांट भी लगाई। उन्होंने कहा, 'फोटो कब नहीं द‍िया है कि तुम लोग ऐसा करते हो? मैं गाड़ी से निकलकर बाहर आता हूं ना फिर क्यों जल्दबाजी रहती है, डेली फोटो देता हूं फिर क्यों हल्ला करते हो। 

सारा अली खान के साथ वरुण की अगली फिल्म

इस साल वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित रही। वरुण अब गोविंदा की सुपरहिट फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। सारा और वरुण की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होगी।

फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ 1 जनवरी 2021 को होगी रिलीज 

निर्देशक शशांक खेतान और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी एक और मनोरंजक फिल्म ‘‘मिस्टर लेले’’ बनाने जा रही है, जो एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों ने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ और ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’ में साथ काम किया था। ‘‘दुल्हनिया’’ सीरीज की फिल्में बनाने वाला धर्मा प्रोडक्शंस ‘‘मिस्टर लेले’’ का भी निर्माण कर रहा है।

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड गॉसिपसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!