लाइव न्यूज़ :

Video: मुंबई के अंधेरी में उदित नारायण की रिहायशी इमारत में लगी भयंकर आग

By रुस्तम राणा | Updated: January 7, 2025 18:25 IST

सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग स्काईपैन में आग लगने की खबर फायर ब्रिगेड को मिली। यह बिल्डिंग मुंबई के अंधेरी के शास्त्री नगर में स्थित है। बिल्डिंग का एक अपार्टमेंट पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी समय लगा।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर उदित नारायण के बारे में कहा जा रहा है कि वे सुरक्षित हैंलेकिन वे इस घटना से सदमे में हैंघर में आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है

मुंबई: देश के जानेमाने पार्श्व गायक उदित नारायण की मुंबई स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग स्काईपैन में आग लगने की खबर फायर ब्रिगेड को मिली। यह बिल्डिंग मुंबई के अंधेरी के शास्त्री नगर में स्थित है। बिल्डिंग का एक अपार्टमेंट पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी समय लगा।

आग लगने की वजह क्या थी?

यह आग उदित नारायण की बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी थी। गौरतलब है कि सिंगर इसी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल पर रहते हैं। घर में आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि कुछ बिजली के उपकरणों के खराब होने की वजह से यह आग लगी।

उदित नारायण सुरक्षित हैं

सिंगर उदित नारायण के बारे में कहा जा रहा है कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन वे इस घटना से सदमे में हैं। कुछ समय पहले सिंगर शान की बिल्डिंग में भी आग लग गई थी, सिंगर शान ने उस घटना के बारे में मीडिया को विस्तार से बताया था। सिंगर शान के परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन अब भी वे आग की घटना को याद करके काफी डर जाते हैं। कई सेलेब्रिटीज ने इस बात पर चिंता जताई है कि मुंबई में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच