सुशांत सुसाइड मामले में एक्शन में आए उद्धव ठाकरे, कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 1, 2020 06:37 AM2020-08-01T06:37:20+5:302020-08-01T06:37:20+5:30
महाराष्ट्र से सीएम उद्धव ठाकरे मे कहा है कि अगर किसी के पास भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोई सबूत या जानकारी है तो वह हमको बताए
सुशांत सिंह की सुसाइड को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन मुंबई पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ एक्शन नहीं लिया है। जबकि खुद मुंबई पुलिस की इस केस में विवादों में फंसती नजर आ रही है। वही, दूसरी तरफ सुशांत सुसाइड मामले में महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी होने लगी है। मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई जांच में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने में हम सक्षम हैं।
महाराष्ट्र से सीएम उद्धव ठाकरे मे कहा है कि अगर किसी के पास भी सुशांत सिंह राजपूत मामले में कोई सबूत या जानकारी है तो वह हमको बताए।हम इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसे नहीं बख्शा जाएगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले की आड़ में महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश न करें। विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को जवाब देते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह किया है।
सुशांत के दोस्त का दावा
सुशांत के करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।
खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।