लाइव न्यूज़ :

ट्विंकल खन्ना ने कुछ यूं उड़ाया अरविंद केजरीवाल का मजाक, मुंह पर चड्डी रखे बच्चे की शेयर की तस्वीर!

By मेघना वर्मा | Updated: April 20, 2019 11:46 IST

ट्विंकल इससे पहले भी कई बार अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि जब वो मर जाएं तो उनकी इसी फोटो को फ्रेम करवाया जाए।

Open in App

ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज और बोल के लिए जानी जाती हैं। ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने दिल्ली के केजरीवाल का जिक्र कर दिया है। 

ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें बच्चे के मुंह पर ब्लैक रंग की अंडरवियर रखी दिख रही हैं। ट्विंकल ने फोटो शेयर करके लिखा है, 'जब आपके घर में कोई केजरीवाल का सपोर्ट करने वाला है मगर उसके पास मंकी कैप ना हो, कसम खाती हूं मैंने इसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा है।' ट्विंकल के इस पोस्ट के बाद लोग उनको पॉलिटिक्स से भी जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

सिर्फ यही नहीं ट्विंकल इससे पहले भी कई बार अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि जब वो मर जाएं तो उनकी इसी फोटो को फ्रेम करवाया जाए। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्विंकल ने एक ब्लैक अंड व्हाइट फोटो शेयर की है। जिसके पीछे डेनजर लिखा हुआ है। फोटो पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'आशा करती हूं आप मेरी इस नई फोटो को पसंद करेंगे। ये मेरे लिए एक रेयर मोमेंट था जहां ये फोटो खींची गई। मैं आशा करती हूं कि जब मैं मर जाऊं तो इस फोटो को फंकी से फ्रेम में रखा जाए और इसी के अलग-बगल मालाएं और फूल चढ़े और मेरे लिए प्रार्थना हो।'

ट्विंकल हमेशा अपनी बातों को लेकर लोगों के बीच रहती हैं। मगर उनके इस पोस्ट को देखने और पढ़ने के बाद कुछ लोग तो इस बात पर हंस रहे हैं मगर कुछ फैंन्स ने ट्विंकल की इस बात को सीरियस ले लिया है। फैंस ट्विंकल की इस मरने वाली बात को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। हलांकि ट्विंकल के इस पोस्प पर पति अक्षय का अभी तक कोई रिप्लाई नहीं आया है। 

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?