'त्रिजटा' का रामायण में निभाया था जिसने रोल, एक्टर आयुष्मान खुराना से है सगा संबंध, जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 17, 2020 01:06 PM2020-04-17T13:06:01+5:302020-04-17T13:21:44+5:30

त्रिटजा एक राक्षसी होकर भी देवताओं की तरह से थी जब मां सीता अशोक वाटिका में थीं तो त्रिजटा ने ही उनका ख्याल रखा।

trijata ramanand sagar ramayan connection bollywood actor ayushman khurana | 'त्रिजटा' का रामायण में निभाया था जिसने रोल, एक्टर आयुष्मान खुराना से है सगा संबंध, जानकर रह जाएंगे हैरान

'त्रिजटा' का रामायण में निभाया था जिसने रोल, एक्टर आयुष्मान खुराना से है सगा संबंध, जानकर रह जाएंगे हैरान

Highlightsरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है।दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है। शो में राम, लक्ष्मण, सीता, रावण,भरत, मंदोदरी को तो सब याद करते हैं लेकिन एक जो अहम किरदार था वो थी त्रिजटा।

त्रिटजा एक राक्षसी होकर भी देवताओं की तरह से थी जब मां सीता अशोक वाटिका में थीं तो त्रिजटा ने ही उनका ख्याल रखा। ऐसे में वह राक्षसी हर किसी को भा गई थी। त्रिजटा का रोल प्ले करने वाली इस एक्ट्रेस का नाम अनीता कश्यप है।

जनसत्ता की खबर के अनुसार अनीता हमेशा से सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। वह त्रिजटा की भूमिका का खुद का कभी प्रचार नहीं करती हैं। वह चंड़ीगढ़ में रहती हैं और एक फैशन डिजायनर हैं।  ये नाम शायद फैंस ने पहने सुना भी हो।

दरअसल अनीता का संबंध एक्टर आयुष्मान खुराना से है। वह आयुष्मान की सासू मां है, वह एक्टर की पत्नी ताहिरा की मां हैं। आप ध्यान से देंखेंगे तो आप ताहिरा को त्रिजटा से मिलता पाएंगें।  

रामायण में त्रिजटा बहुत कोमल दिल की थी। वह सीता माता को अपनी बेटी कहती थी।अनीता कश्यप का ट्वीटर पर एक अपना पेज भी हैं लेकिन वह यहां एक्टिव नहीं रहती हैं। साल 2016 में अनीता ने अपने दामाद का एक लिंक शेयर किया था। उसके बाद से वह एक्टिव नहीं दिखीं।
 

Web Title: trijata ramanand sagar ramayan connection bollywood actor ayushman khurana

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे