रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड का ये एक्टर निभाना चाहता है गे का किरदार, बताई अपने दिल की बात
By मेघना वर्मा | Published: February 4, 2019 04:15 PM2019-02-04T16:15:06+5:302019-02-04T16:15:06+5:30
राजकुमार राव से फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाए गए सेम सेक्स रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में बोला कि ये कोई गलत बात नहीं।
राजकुमार राव हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को ना सिर्फ जनता प्यार दे रही है बल्कि क्रिटिक्स के नजरिए से भी ये फिल्म उतनी ही पसंद की जा रही है। सेम सेक्स रिलेशनशिप की इस स्टोरी में राजकुमार की एक्टिंग बेहद अच्छी है। मगर क्या आप जानते हैं कि राजकुमार राव गे का किरदार निभाना चाहते हैं?
रणवीर सिंह के साथ गे का कैरेक्टर निभाना चाहते हैं
राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वो बड़े पर्दे पर गे का किरदार निभाना चाहते हैं। जी हां जब उनसे फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखाए गए सेम सेक्स रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में बोला कि ये कोई गलत बात नहीं। इसी में उन्होंने बताया कि राकुमार राव, रणवीर सिंह के साथ ऑन स्क्रीन गे का किरदार निभाना चाहते हैं।
रणवीर हैं अच्छे दोस्त
राजकुमार राव ने कहा कि वो और राजकुमार राव दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं तो अगर आगे चलकर कभी मौका मिला तो गे कैरेक्टर में वो अपने अपोजिट राजकुमार राव को देखना चाहेंगे। राजकुमार राव ने बीते साल बॉक्स ऑफिस को 100 करोड़ के क्लब में शामिल फिल्म स्त्री दी है।
जब किया गया था रणबीर और रणवीर से कंम्पेयर
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में जब राजकुमार राव को रणबीर और रणवीर से कंम्पेय किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो इस बात से बहुत खुश है क्यों कि वो दोनों ही एक्टर्स के बहुत बड़े फैन हैं। राजकुमार राव ने कहा कि ' मैंने कभी किसी तरह का कॉम्पटीशन अपने अंदर इस एक्टर्स को लेकर नहीं देखा।'