लाइव न्यूज़ :

इंतजार खत्म! आ रही है 'वेलकम 3', ये ऐक्टर हुए बाहर, जानें कब होगी रिलीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 15:23 IST

तरण आदर्श के अनुसार, तीसरी किस्त का शीर्षक होगा- 'वेलकम टू द जंगल'।

Open in App
ठळक मुद्दे 'वेलकम' की तीसरी किस्त का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिरोज नाडियाडवाला ने क्रिसमस 2024 को 'वेलकम 3' के लिए लॉक कर दिया है...

मुंबई: 'वेलकम' की तीसरी किस्त का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'वेलकम 3' की रिलीज डेट पर एक नया अपडेट साझा किया।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, “फिरोज ए नाडियाडवाला ने क्रिसमस 2024 को 'वेलकम 3' के लिए लॉक कर दिया है... तरण आदर्श के मुताबिक यह फिल्म क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी। गौरतलब है कि 2007 में क्रिसमस के मौके पर वेलकम [पहला भाग] जारी किया था।

तरण आदर्श के अनुसार, तीसरी किस्त का शीर्षक होगा- 'वेलकम टू द जंगल'। फिल्म रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह फिल्म हिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी किस्त है जिसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे।

दूसरी किस्त का नाम 'वेलकम बैक' था जो वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई थी। दूसरे भाग में अभिनेता जॉन अब्राहम और श्रुति हासन ने अक्षय और कैटरीना की जगह ली थी। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था। 'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में लीड कास्ट के तौर पर एक्टर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि वेलकम 3 में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आएंगे। हालांकि दोनों अपडेट के बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!